
नमस्कार दोस्तों, रेलवे में नौकरी पाने का सपना देख रहे हमारे सभी युवाओं के लिए एक बेहद अच्छी खबर है! रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप D के विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। यह आर्टिकल आप सभी के लिए महत्पूर्ण होने वाला है, जिसमें हम RRB ग्रुप D भर्ती 2025 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन कैसे करें, विस्तार से जानेंगे। इसलिए, इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें और रेलवे में अपने करियर की नई शुरुआत करें!
Article Overview
विवरण | जानकारी |
---|---|
भर्ती संगठन | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
पदों का नाम | ग्रुप D (लेवल 1 के विभिन्न पद) |
कुल पद | 32438 |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 23 जनवरी 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 01 मार्च 2025 |
आयु सीमा (न्यूनतम/अधिकतम) | 18 वर्ष / 36 वर्ष (01.07.2025 तक) |
शैक्षणिक योग्यता | 10वीं पास या ITI प्रमाण पत्र |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | indianrailways.gov.in |
RRB ग्रुप D भर्ती 2025: पूरी जानकारी
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप D (लेवल 1) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक नई अधिसूचना जारी की है। यह उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है जो भारतीय रेलवे का हिस्सा बनना चाहते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 32438 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी 2025 से शुरू होकर 01 मार्च 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले पूरी अधिसूचना को ध्यान से पढ़ लें।
महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन शुल्क
घटना | तिथि |
---|---|
अधिसूचना जारी होने की तिथि | 28 दिसंबर 2024 |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 23 जनवरी 2025 |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 01 मार्च 2025 |
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 03 मार्च 2025 |
सुधार तिथि | 04 से 13 मार्च 2025 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | जल्द सूचित किया जाएगा |
परीक्षा की तिथि | जल्द सूचित किया जाएगा |
मेरिट लिस्ट की तिथि | जल्द सूचित किया जाएगा |
आवेदन शुल्क
वर्ग | शुल्क | CBT में उपस्थित होने पर वापसी राशि |
---|---|---|
सामान्य (Gen)/ OBC/ EWS | ₹500/- | ₹400/- |
SC/ ST/ EBC/ महिला/ ट्रांसजेंडर | ₹250/- | ₹250/- |
कुल पद और आयु सीमा
कुल पद
इस भर्ती अभियान के तहत 32438 पदों को भरा जाएगा।
आयु सीमा (01.07.2025 तक)
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 36 वर्ष
RRB ग्रुप D पात्रता और रिक्ति विवरण 2025
RRB ग्रुप D भर्ती 2025 के लिए पदों का विवरण और उनकी पात्रता नीचे दी गई तालिका में विस्तार से देखें:
पद का नाम | कुल पद |
---|---|
पॉइंट्समैन-B | 5058 |
असिस्टेंट (ट्रैक मशीन) | 799 |
असिस्टेंट (ब्रिज) | 301 |
ट्रैक मेंटेनर ग्रेड. IV | 13187 |
असिस्टेंट P-वे | 247 |
असिस्टेंट (C&W) | 2587 |
असिस्टेंट TRD | 1381 |
असिस्टेंट (S&T) | 2012 |
असिस्टेंट लोको शेड (डीजल) | 420 |
असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल) | 950 |
असिस्टेंट ऑपरेशंस (इलेक्ट्रिकल) | 744 |
असिस्टेंट TL & AC | 1041 |
असिस्टेंट TL & AC (वर्कशॉप) | 624 |
असिस्टेंट (वर्कशॉप) (मैक) | 3077 |
कुल | 32438 |
रेलवे RRB ग्रुप D वेतन 2025
RRB ग्रुप D के विभिन्न पदों के लिए वेतन विवरण निम्नलिखित है:
पद का नाम | प्रारंभिक वेतन |
---|---|
7वें CPC वेतन मैट्रिक्स के लेवल 1 में विभिन्न पद | ₹18000/- प्रति माह |
RRB ग्रुप D 2025 चयन प्रक्रिया
RRB ग्रुप D भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में पूरी की जाएगी:
- CBT परीक्षा (CBT 1): कंप्यूटर आधारित टेस्ट
- फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET): शारीरिक दक्षता परीक्षा
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV): दस्तावेज़ सत्यापन
- मेडिकल टेस्ट: चिकित्सा परीक्षण
रेलवे RRB ग्रुप D पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न 2025
RRB ग्रुप D परीक्षा का पैटर्न और पाठ्यक्रम निम्नानुसार होगा:
विषय का नाम | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक |
---|---|---|
सामान्य विज्ञान | 25 | 25 |
गणित | 25 | 25 |
सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति | 30 | 30 |
सामान्य जागरूकता और करेंट अफेयर्स | 20 | 20 |
कुल | 100 | 100 |
- कुल समय अवधि: 1 घंटा 30 मिनट (90 मिनट)
- मार्किंग स्कीम:
- सही उत्तर: +1 अंक।
- गलत उत्तर: -1/3 अंक की कटौती।
RRB ग्रुप D ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 2025 कैसे भरें
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) 23 जनवरी 2025 से लेवल 1 में विभिन्न पदों के लिए RRB ग्रुप D भर्ती शुरू करेगा। RRB ग्रुप D जॉब्स 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इन चरणों का पालन करें:
- अधिसूचना की जांच करें: सबसे पहले, RRB ग्रुप D अधिसूचना 2025 PDF को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: नीचे दिए गए “अप्लाई ऑनलाइन” लिंक पर क्लिक करें या आधिकारिक वेबसाइट
indianrailways.gov.in
पर जाएं। - पंजीकरण करें: RRB ग्रुप D ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म 2025 भरें। इसमें आपकी व्यक्तिगत जानकारी, संपर्क विवरण और शैक्षिक योग्यता शामिल होगी।
- दस्तावेज़ अपलोड करें: आवश्यक दस्तावेज़ों को स्कैन करके अपलोड करें, जैसे कि फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षिक प्रमाण पत्र।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें: अपने वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें: सभी विवरण भरने और शुल्क भुगतान के बाद, आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
- प्रिंटआउट लें: भविष्य के संदर्भ के लिए भरे हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लेना न भूलें।
IMPORTANT LINKS
RRB Group D Apply Online | Click Here |
RRB Group D Date Extend Notice | Click Here |
RRB Group D Notification | Click Here |
RRB Group D Short Notice | Click Here |
RRB Group D Official Website | Click Here |
Join Our Social Media | Telegram || WhatsApp |
निष्कर्ष
दोस्तों, RRB ग्रुप D भर्ती 2025 उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है जो भारतीय रेलवे में एक स्थिर और सम्मानजनक करियर बनाना चाहते हैं। 32438 पदों की यह बंपर भर्ती आपके सपनों को पूरा करने का मौका दे रही है। हमने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको रेलवे ग्रुप D के वैकेंसी के बारे में समपूर्ण जानकारी दी है। अगर आपको आर्टिकल अच्छा लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें तथा अपने विचार–विमर्श कमेंट में जरूर शेयर करें।